चावंडिया चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव व छप्पन भोग कल, होगी विशाल भजन संध्या

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत के चावंडिया गांव में श्री चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव एवं विशाल छप्पन भोग के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन कल 15 अप्रैल बुधवार को होगा । फूलडोल महोत्सव की तैयारीयों में ग्रामीण जोरों शोरों से लगे हुए हैं । फूलडोल कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की चावंडिया गांव में फूलडोल महोत्सव का आयोजन कल 15 अप्रैल बुधवार को किया जा रहा है, कल प्रातः 8:15 बजे चारभुजानाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक, हवन व ध्वज दंड की स्थापना की जाएगी । वही कल दोपहर 1:15 बजे छप्पन भोग को दर्शनों के लिए सजाया जाएगा । सायं 5:15 बजे चारभुजा नाथ व छप्पन भोग की महा आरती की जाएगी । वही इसके बाद चारभुजा नाथ की शोभायात्रा ढोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए रात्रि 8:15 बाजे चामुंडा माता तालाब स्थित फूलडोल पांडाल में पहुंचेगी । इसके बाद रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा । जिसमें श्री देव म्यूजिक सुरास के बैनर तले प्रेम शंकर जाट, तृषा सुथार, धर्मराज मेजा, आयुष शर्मा, धर्मराज शर्मा व गणेश सुथार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । वही नृत्यांगना हंसा रंगीली, पूजा राजस्थानी व पिंकी कोटा नृत्य की प्रस्तुति देगी ।।